फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुर ने विवाहिता के साथ बनाए अनैतिक संबंध, पति ने मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अनैतिक संबंध बनाने के आरोप में ससुर जेल में है बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। ससुर के खिलाफ दर्ज अनैतिक संबंध के मुकदमे में फैसला न करने तथा दहेज की मांग पूरी न करने पर पीड़िता को पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने कोतवाली में पति व ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती की शादी गौतमबुद्धनगर जिले के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। बताया कि परिजनों ने शादी में 15 लाख से अधिक रुपये खर्च किए थे। वहीं, पांच लाख रुपये का चेक ससुराल वालों को कार खरीदने के लिए दिया था। इसके बावजूद ने ससुराल वालों ने दस लाख रुपये व कार लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। वहीं, उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुर ने उससे अनैतिक संबंध भी बनाए। इसके बाद पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में ससुर जेल में बंद है। दो दिन पूर्व पति अपने ताऊ के साथ पीड़ित के मायके पहुंचा। वहीं, अनैतिक संबंध के मुकदमे में फैसला करने व दहेज की मांग पूरी करने का दबाव बनाने लगे। इससे इनकार करने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। इस पर पीड़िता ने पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि पीड़िता ने तहरीर में पति, सास, ससुर, दो ननद तथा ताऊ को नामजद किया है। मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें