फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस के फेरों की जांच करने बागपत पहुंचे मंडलीय अधिकारी

विज्ञापन
ागपत सीएमओ कार्यालय पर एंबुलेंस के फेरो की जानकारी लेने पहुंची मंडलीय स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी व मंडलीय प्रबंधक बृहस्पतिवार को एंबुलेंस के फेरों की जांच करने के लिए बागपत पहुंचे। मंडलीय अधिकारियों ने सीएमओ व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके एंबुलेंस की फेरों की लिस्ट के आधार पर जांच करके जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलीय सर्विलांस अधिकारी अशोक तालियान व मंडलीय प्रबंधक अरविंद गोस्वामी बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही 102 व 108 एंबुलेंस के फेरों का शासन स्तर से जारी लिस्ट और जिला स्तर पर दर्ज कराए फेरों की जांच करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि शासन स्तर से एंबुलेंस के फेरों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।102 व 108 एंबुलेंस के फेरों की सूची जारी की गई है। विभाग की ओर से शासन स्तर से प्राप्त सूची और जिला स्तर पर दर्ज कराए फेरों की सूची की जांच की जा रही है। इसके उपरांत रिपोर्ट मंडलीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. भुजवीर सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. अतुल बंसल, जिला अस्पताल प्रबंधक चैतन्य, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें