फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का आरोप लगाने से परेशान कोचिंग संचालक ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने गंभीर हालत में कराया अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

पड़ोसियों ने लगाया था छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने किया था शांतिभंग में चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर निवासी एक कोचिंग संचालक ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का कहना है कि युवक ने पड़ोसियों की ओर से लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप से परेशान होकर यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

युवक के परिजनों ने बताया कि उनसे पड़ोस में रहने वाला एक परिवार रंजिश रखता है। पड़ोसियों ने उनके बेटे पर एक किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने उनके बेटे का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया था। छेड़छाड़ के मामले की अभी जांच जारी है। आरोप है कि पड़ोसी उनके बेटे को लगातार धमकी दे रहे है। इस विवाद से बचने के लिए ही उनका बेटा अपना मकान छोड़कर दूसरी जगह किराए के मकान में रहने लगा है। उनके बेटे का कोचिंग सेंटर भी बंद हो गया है। इसके बावजूद पड़ोसी लगातार उसे परेशान कर रहे है। इस कारण ही उनके बेटे ने पक्का घाट के पास खादर में बुधवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। आसपास के लोगों ने बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ देखा तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी मुनेशपाल सिंह का कहना है कि इस बारे में उनके पास कोई सूचना नहीं आई है। इसमें शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें