फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ताम्बर का नियमित पाठ करने से मन की अशान्ति व बाधाए होती है दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। दशलक्षण पर्व के पांचवें दिन नगर क्षेत्र में भक्तांबर स्त्रोत विधान के आयोजन में श्रद्धालु भव विभोर हो गए। इसमें श्रद्धालुओं ने भक्ताम्बर का नियमित पाठ करने से मन की अशांति एवं बाधा दूर होती है।
विज्ञापन

दशलक्षण पर्व के चलते नगर क्षेत्र में धर्म की लहर है। श्रद्धालु अपने घर में श्रीजी की पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठा रहे हैं। दशलक्षण पर्व के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर, शांतिनाथ के प्रासुक जल से अभिषेक व शांति धारा का आयोजन हुआ। इसके बाद नित्य नियम सामूहिक पूजन एवं भक्ताम्बर स्त्रोत का आयोजन हुआ। भक्ताम्बर स्त्रोत विधान के समापन में श्रद्धालुओं ने श्रीजी की जयजयकार कर धर्म लाभ उठाया।
श्रद्धालुओं ने भक्ताम्बर की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा भक्ताम्बर का प्रतिदिन पाठ करने मात्र से मन की अशांति एवं बाधा दूर हो जाती है। सभी को नियमित रूप से अपने जीवन को सुखदायी बनाने के लिये भक्ताम्बर पाठ करना चाहिए। तभी उसका जीवन सार्थक हो सकता है। इसमें प्रवीण जैन, अमित जैन, संजय जैन, दीपक जैन, रूचि जैन, मनीषा जैन, रीना जैन, दीपा जैन, बीना जैन, विरेंद्र जैन, नरेश कुमार जैन, राहुल जैन, अंकुश जैन, जनेश्वर दयाल जैन, वैभव जैन, अजेश जैन, जिनेश कुमार जैन, आकाश जैन, राजेश जैन, शुभम जैन, सतीश जैन, अरुण जैन, मनोज जैन, संजय जैन, कमल जैन, विकास जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें