लॉकडाउन में हत्याओं से थर्रा रहा जिला
बागपत। कोरोना संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन में भी जिले में अपराध की वारदातें बढ़ी है। जिले में हत्याओं की कई सनसनीखेज वारदात हो चुकी है। इसी महीने जिला कारागार में ऋषिपाल की हत्या कर दी। अब किरठल में किसान दीपक की हत्या से गांव में सन्नाटा पसर गया।
दो मई को जिला कारागार में हत्या की सनसनीखेज वारदात अंजाम दी गई। एक बैरक के बंदियों ने दूसरी बैरक के बंदियों पर हमला किया, इसमें ऋषिपाल की मौत हो गई । पांच मई को खिंदौड़ा गांव में खूनी संघर्ष हो गया, इसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोहरे हत्याकांड से खिंदौड़ा में तनाव बना हुआ है। हत्या की वारदातों का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। 16 मई को निवाड़ा गांव में हाजी नासिर और उसके भाइयों पर हमला कर दिया, इसमें नासिर की मौत हो गई। हत्या की वारदात अब किरठल गांव में हुई है। पूर्व फौजी ने दोनाली बंदूक से दीपक की हत्या कर दी।