फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रालोद को जिला पंचायत ने भेजा नोटिस, जिला कार्यालय खाली कराने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला पंचायत की तरफ से रालोद को जिला कार्यालय का 4.44 लाख रुपये किराया बकाया होने पर नोटिस भेजा गया है। नोटिस में साफ कहा गया है कि अगर जल्द ही किराया जमा नहीं कराया गया तो कार्यालय खाली करा दिया जाएगा। इसके अलावा 52 दुकानों व भवनों पर भी छह महीने से एक साल तक का किराया बकाया होने पर नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

शहर में सोनीपत बस स्टैंड पर जिला पंचायत के भवन में पिछले दो दशक से ज्यादा समय से रालोद का जिला कार्यालय चल रहा है। इस समय रालोद कार्यालय का करीब साढ़े तीन हजार रुपये प्रतिमाह किराया है, जो पिछले कई साल से जमा नहीं कराया जा रहा है। इसलिए 4.44 लाख रुपये किराया बकाया हो गया। कई बार कहने के बाद भी किराया जमा नहीं कराया गया तो जिला पंचायत के अधिकारियों ने नोटिस जारी कर दिया।
वहीं अन्य 52 दुकानों व भवनों पर भी बकाया होने के कारण नोटिस जारी किया गया है, मगर इन पर ज्यादा बकाया नहीं है। इनको अभी दुकान व भवन खाली कराने की चेतावनी नहीं दी गई है। इनके अलावा इस सप्ताह अन्य 30 से ज्यादा दुकानों व भवनों के किराये को लेकर नोटिस जारी होगा। इस सूची में सपा का जिला कार्यालय भी शामिल है।
विज्ञापन

-रालोद की जिला पंचायत अध्यक्ष, फिर भी नोटिस जारी हुआ
जिला पंचायत अध्यक्ष ममता किशोर रालोद की हैं। उनको अध्यक्ष बनवाने के लिए रालोद के नेताओं ने कलक्ट्रेट तक घेर लिया था, क्योंकि वर्ष 2021 में भाजपा ने उनकी पूरी घेराबंदी कर दी थी। जब रालोद वालों को पता चला तो खूब हंगामा किया और उनके अध्यक्ष बनने की घोषणा की गई। ऐसे में रालोद कार्यालय को नोटिस जारी होने, खाली कराने की चेतावनी मिलने की खूब चर्चा हो रही है।

इस समय ऑडिट चल रहा है और ऑडिट में 70 भवनों पर काफी किराया बकाया आया है। रालोद कार्यालय ही नहीं, उन सभी को नोटिस जारी किया गया है। अन्य भवनों को भी नोटिस जल्द जारी किए जाएंगे। -जितेंद्र सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत
-
जिला कार्यालय का किराया बकाया और कार्यालय खाली कराने की चेतावनी का अभी कोई नोटिस नहीं मिला है। नोटिस मिलने पर देखा जाएगा कि उसमें क्या है और उसका जवाब दिया जाएगा। -डॉ. सुभाष गुर्जर, जिलाध्यक्ष रालोद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें