फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर लगा दो किमी लंबा जाम, बाइक टकराने पर भिड़ीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी-हरियाणा सीमा पर निवाड़ा पुल पर सोमवार सुबह एक ट्रक खराब होने से दो किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया। जाम में आगे निकलने की होड़ में दो बाइकें आपस में टकरा गईं, जिसके बाद उन पर सवार महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। महिलाओं ने एक-दूसरे को थैले से भी मारा, जिससे काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

ट्रक खराब होने के बाद चालक मैकेनिक को लेने चला गया। इससे सड़क वनवे हो गई और यातायात बाधित हुआ। बड़ौत के आशीष अपने परिवार की एक महिला के साथ सोनीपत जा रहे थे। वहीं, गौरीपुर के सोनू गांव की शिवानी और कमला के साथ बहालगढ़ फैक्टरी जा रहे थे। सोनू की बाइक आशीष की बाइक से परशुराम मंदिर के पास वाले रास्ते पर भिड़ गई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। यह कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई।
दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं और उन्होंने एक-दूसरे पर थैले से हमला किया। इस घटना से पुल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। मौके पर मौजूद अन्य वाहन चालकों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष पुलिस में शिकायत दर्ज कराए बिना ही वहां से चले गए।
विज्ञापन

-जाम से जूझते रहे वाहन चालक, पुलिसकर्मी नजर नहीं आए
निवाड़ा यमुना पुल पर ट्रक खराब होने से सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालक खुद ही अपने वाहनों को निकलवाते हुए नजर आए, लेकिन पुलिसकर्मी कहीं नजर नहीं आए। इस दौरान डेढ़ घंटे तक वाहन चालक जाम से जूझते रहे। ट्रक ठीक होने के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।


वर्जन-
निवाड़ा पुल पर लगा जाम खुलवा दिया गया था। बाइकों की भिड़ंत होने पर महिलाओं में मारपीट करने का मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -सुकन्या शर्मा, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें