बागपत। डीएम शकुंतला गौतम और पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र ने शनिवार को जिला अस्पताल व महिला अस्पताल निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल को प्रतिदिन सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए। गेट, रेलिंग या ऐसे स्थान जहां पर प्रतिदिन प्रयोग होता है या पकड़ा जाता है, को भी सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने सीएमएस डॉ बीएलएस कुशवाहा को कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार इमरजेंसी सेवाएं चलाने व अस्पताल आने वाले मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिए। एक माह की एनसी प्रोफाइल के महिला अस्पताल में 47 केस आ चुके हैं। उन्होंने मरीजों को मास्क लगाने व सैनिटाइज करने के लिए प्रेरित करने के साथ ही कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिए।