बागपत। नया गांव हमीदाबाद के ग्रामीणों ने शनिवार को बिजली सप्लाई की समस्या को लेकर एसएसओ कार्यालय पर हंगामा किया। कहना था कि भीषण गर्मी पड़ रही है और गांव में तीन दिनों से दो या तीन घंटे ही सप्लाई दी जा रही है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। गांव की बिजली की सप्लाई मीतली फीडर से जुड़ी हुई है, जो अधिकांश खराब रहता है। इससे गांव में बिजली की सप्लाई बाधित रहती है। इस बारे में पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने गांव की सप्लाई मीतली फिडर के बजाए नया गांव फीडर से जुड़वाने की मांग की। हंगामा करने वालों में कृष्णपाल, सचिन, सोनू, मोनू, रवि, रमेश मौजूद रहे।