बिनौली। आगामी विधान सभा चुनाव को मजबूती देने के लिए सपा पार्टी मुखिया अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जनपद बागपत की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष चौधरी अमित तोमर उर्फ कल्लू ने बताया कि हर्ष खटाना, सोनू यादव, मोहित त्यागी, विक्की कुमार, हाजी इकराम कुरैशी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। शाहिद जिला महासचिव, नरेश कुमार कोषाध्यक्ष, विनीत कसाना, शहजाद अली, रणवेश देशवाल, आकाश सिन्हा, रिंकू त्यागी, योगेश शर्मा, अब्दुल वहीद, अजय भारद्वाज, शनि यादव, अंकित, कपिल तोमर को जिला सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा शौकीन, हरपाल यादव, शकील, अनिल कुमार, सुरेश यादव, सौरभ शर्मा, दीपक कुमार, शनि कुमार, मांगेराम कश्यप, संजीव तोमर, गोपाल, मुमताज को कार्यकारिणी के गठन में सदस्य बनाया गया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी व चुनाव प्रचार प्रसार में जुटने का आवाहन किया।