बागपत। जिले की हवा जहरीली हो गई है। प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। आंखों में जलन और एलर्जी की समस्या होने से लोग परेशान है। शनिवार को जिले का एक्यूआई 297 पहुंच गया है।
जिले में प्रदूषण की स्थिति लगातार खराब हो रही है। दूषित हवा लोगों को बीमार कर रही है। बढ़ते प्रदूषण के कारण गले, सांस, दमा के मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। लोगों की आंखों में जलन और एलर्जी हो रही है। शनिवार को जिले का एक्यूआई 287 रहा। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि प्रदूषण बढ़ने से अस्पताल में सांस व आंखों के मरीजों की ओपीडी बढ़ रही है। भीड़ के इलाकों से परहेज करने, मास्क व चश्मे का प्रयोग करने से प्रदूषण से बचाव किया जा सकता है।
एक्यूआई की स्थिति
21 नवंबर 291
20 नवंबर 292
19 नवंबर 258
18 नवंबर 128
17 नवंबर 94
16 नवंबर 471