उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मार्ग, सेतु और भवनों का वर्चुअल शिलान्यास किया
तीनों विधानसभाओं में होंगे कार्य, 1207.17 लाख रुपये किए जाएंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में 1205.17 लाख रुपये की लागत से 39 मार्ग, सेतु और भवनों का निर्माण और मरम्मत कराई जाएगी। मंगलवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इन कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास किया। बताया कि इन कार्यों पर करीब 1207.17 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि जिले की तीनों विधान सभाओं में विशेष मरम्मत योजना के अंतर्गत 39 मार्गों, सेतु और भवनों की मरम्मत होगी। इनमें बागपत विधान सभा में 538.74 लाख रुपये से 11 कार्य, बड़ौत विधान सभा में 348.71 लाख रुपये से 14 और छपरौली विधान सभा में 319.72 लाख रुपये से 14 कार्य होने है। मंगलवार को उपमुख्यमंत्री ने मरम्मत कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, बागपत विधायक योगेश धामा, बड़ौत विधायक केपी मलिक, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह, सचिन सिंघल, राहुल कुमार, गोपाल स्वरुप, सहायक अभियंता दिनेश चंद शर्मा, जेई अंकित कुमार मौजूद रहे।