फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, गांव में निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। पूरनपुर नवादा गांव के शिव मंदिर में मंगलवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व गांव में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। यात्रा गांव के अलग-अलग मार्गों से होते हुए शिव मंदिर कथा स्थल पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

कलश यात्रा गांव के शिव मंदिर से शुरू होकर मंदिर पर ही संपन्न हुई। यात्रा में महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। इसके उपरांत कथावाचक श्री भोला पागल व्यास महाराज ने कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने पाप और पुण्य का स्वयं भागीदार होता है। उन्होंने कहा कि संसार से माता-पिता का स्थान सबसे ऊंचा होता है। माता-पिता की सेवा करने से मनुष्य का सहज ही कल्याण हो जाता है। इस मौके पर जिपं सदस्य मनुपाल बंसल, सुमित शर्मा, पंडित ब्रह्मचंद, श्रीओम, ललित, विनोद व अमित का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें