- जिले में पांच में तीन वैरायटी के बीज का वितरण पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राजकीय बीज केंद्रों पर किसानों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर गेहूं के बीज का वितरण किया जा रहा है। जिले में आई बीज की पांच में से तीन वैरायटी का वितरण पूरा हो चुका है। अब राजकीय बीज केंद्रों में गेहूं के बीज की प्रजाति बची है।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में रबी की फसल की बुआई के लिए गेहूं के बीज की पांच वैरायटी मिली थी। इनमें से तीन वैरायटी का वितरण पूर्ण हो चुका है। जिले के राजकीय बीज केंद्रों पर अब एचडी 2967 व एचडी 3086 प्रजाति ही बची है। एक दो केंद्रों पर थोड़ी बहुत मात्रा में डब्लूएच 1142 है। इसके अलावा जिले में गेंहू की फसल की बुआई में उर्वरक की समस्या नहीं आएगी। जिले में 16 हजार 288 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है।
जिले में ब्लॉकवार बीज का स्टॉक
ब्लॉक कुल बीज वितरित हुआ शेष
बागपत 329 227 102
बिनौली 464 350 114
बड़ौत 460 289 171
पिलाना 376 226 150
छपरौली 300 220 80
खेकड़ा 310 140 170
कुल 2239 1452 787
नोट- बीज की मात्रा क्विंतल में है।
जिले में उर्वरक का स्टॉक मीट्रिक टन में
उर्वरक का नाम मात्रा
यूरिया 8686.607
डीएपी 4994.303
एपीके 1391.495
एओपी 626.450
एसएसपी 568.000
कंपोज 21.800
स्प्रे मशीन के लिए हुए 60 ऑनलाइन आवेदन
बागपत। कृषि विभाग की ओर से जिले में 20 मानव चलित स्प्रे मशीन व 20 महाशक्ति चलित स्प्रे मशीन का वितरण अनुदान पर किया जाएगा। मशीनों पर किसानों को 50 फीसदी का अनुदान प्रदान किया जाएगा। मानव चलित मशीन पर किसानों को 1500 रुपये व शक्ति चलित मशीन पर तीन हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में दोनों मशीनों के 30-30 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। जो किसान राजकीय रक्षा ईकाई में पहले बिल जमा करेगा, उसे पहले आओ पहले पाओ के आधार पर अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।