फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जाम को लेकर हंगामा, वाहन चालकों में हुई नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
- बड़ौत नगर में सुबह आठ बजे के बाद भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर में भारी वाहनों की आवाजाही से मंगलवार को बिनौली रोड ओवरब्रिज, मीरापुर रजबहे और ओवरब्रिज के बराबर में बने सर्विस मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। वाहन निकालने को लेकर चालकों के बीच कहासुनी और नोकझोंक हुई। जाम से परेशान स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

वहां के रहने वाले अनिल, मनोज, पंकज, दीपक और हरेंद्र ने बताया कि भारी वाहनों के कारण शहर में आए दिन जाम लगता है। सुबह के समय विद्यार्थियों, नौकरी पेशा लोगों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। ओवरब्रिज और सर्विस मार्ग पर भारी वाहनों के फंसने से छोटे वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों की आवाजाही से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। कई बार जरूरी काम से जाने वाले लोगों को जाम में काफी देर तक फंसे रहना पड़ता है। उन्होंने सुबह आठ बजे के बाद नगर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश बंद करने की मांग की। यातायात प्रभारी सतेंद्र ने बताया कि नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें