खेकड़ा। नगर में दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर दीवार निर्माण में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
नगर की नाला पार बस्ती निवासी हारून रविवार सुबह कोतवाली पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि वह अपने मकान की दीवार का निर्माण करा रहा है। पिछले कुछ दिन से पड़ोसी के साथ दीवार निर्माण को लेकर उसका विवाद बना हुआ है। दीवार उसकी अपनी है। पड़ोसी से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बावजूद पड़ोसी दीवार को अपनी बताकर निर्माण में बाधा डाल रहा है। वह मारपीट करने और भुगत लेने की धमकी दे रहा है। इससे वह और उसका परिवार दहशत में है। पीड़ित ने पुलिस से पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि दीवार निर्माण के मामले की जांच कराई जाएगी। इसमें दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।