फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिला अस्पताल के सीएमएस और स्टाफ नर्स में विवाद, दोनों ने आरोप लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की गई, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। जिला अस्पताल के सीएमएस और स्टाफ नर्स में विवाद हो गया। इसमें दोनों ने कोतवाली में शिकायत कर एक-दूसरे पर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सीएमएस और अन्य अधिकारी उनके खिलाफ षड्यंत्र रचकर झूठी शिकायत कर उत्पीड़न कर रहे हैं। उनको विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप से भी बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने ड्यूटी के दौरान की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकालकर छेड़छाड़ की गई। स्टाफ नर्स ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएमएस डॉ. अनुराग वाष्र्णेय का कहना है कि स्टाफ नर्स के खिलाफ कई महीने पहले शिकायत की गई थी, जिसकी जांच सीएमओ कार्यालय से की जा रही है। शिकायत वापस नहीं लेने पर वह जान से मारने की धमकी दिलवाती है, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। इस मामले में जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें