फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडेट जारी न होने पर जताई नाराजगी, किसानों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडेट जारी न होने पर जताई नाराजगी, किसानों में रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। क्षेत्र के गांव बड़ौली गांव में सोमवार को मलकपुर चीनी मिल के खिलाफ पंचायत हुई। इसमें मिल द्वारा इंडेट जारी न होने पर आक्रोश जताया। साथ ही निर्णय लिया यदि दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र व गांव के किसान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम कर देंगे।
विज्ञापन

इस पंचायत की अध्यक्षता पूर्व डीएसपी वीर सैन ने की। संचालन कंवर पाल उर्फ पप्पू बड़ौली ने किया। इसमें बड़ौली, ट्यौढ़ी, बड़ौत, वाजिदपुर आदि गांवों के किसान शामिल रहे। पंचायत मेें किसानों ने कहा मिल द्वारा नाममात्र ही इंडेट जारी किया जा रहा है, इस कारण अधिकांश किसानों का काफी गन्ना खेतों में खड़ा है। दूसरी तरफ गेहूं कटाई सिर पर है। ऐसे मेें किसानों के सामने दोहरा संकट खड़ा हो गया है। इससे किसान परेशान हैं, लेकिन मिल प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे क्षेत्र के किसान परेशान हैं। पंचायत में निर्णय लिया यदि दो दिन में पर्याप्त मात्रा में मिल ने इंडेट जारी नहीं किया तो क्षेत्र और गांवों के किसान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम करेंगे। इसके मिल और प्रशासन के अधिकार जिम्मेदार होंगे। इसमें देशपाल सिंह दरोगा, मोनू, तेजपाल, प्रेम, बेगराज, यशपाल, विजय, महेश, वीर सैन, अशोक, देवेंद्र, कंवर पाल, गिरिवर, जसवीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें