सम्मान समारोह में पंचायत चुनाव पर की चर्चा
चांदीनगर। गढ़ी कलंजरी गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने बागपत विधायक योगेश धामा और मान सिंह गोस्वामी को सम्मानित किया। इस मौके पर पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई।
गढ़ी कलंजरी गांव में पहुंचे विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी का स्वागत किया गया। धामा ने कहा की गांव में अभी और विकास कार्य होने बाकी है। विधायक ने बागपत के विकास के लिए कई कदम उठाए हैं। इस बार पंचायत के चुनाव में जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल को पार्टी का प्रत्याशी बनाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रतीराम व संचालन जगत कसाना ने किया। इस मौके पर महकार,चमन प्रधान, संदीप पहलवान, रवि मौजूद रहे।