सांसद डॉ सत्यपाल सिंह का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। ग्लोबल कॉलेज गौरीपुर मीतली में भारतीय जनता पार्टी बागपत मंडल देहात के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कालेज के सचिव ठाकुर प्रदीप चौहान ने सांसद डॉ सत्यपाल सिंह का शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों का अनुकरण कर रही है। सरकार सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवाद की वैचारिक ज्योति का समग्र राष्ट्र में प्रज्ज्वलन करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने एक विधान, एक निशान, एक प्रधान एवं भारतीय जीवन परिवेश पर भी चर्चा की। शिविर में पार्टी के जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष ओमबीर धामा, सुधीर ठाकुर, कार्यक्रम संयोजक आचार्य अजीत सिंह, वीरेंद्र प्रधान, इंद्रपाल प्रधान, प्रमुख जितेंद्र धामा, प्रताप चौहान, डॉ अशोक, नीरज शर्मा, सरिता चौधरी, डॉ विद्योत्तमा मौजूद रही।