फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली निकाले बिना मेरठ मेडिकल से कर दिया घायल को डिस्चार्ज

विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुए युवक सद्दाम को मेरठ से बागपत जिला अस्पताल लेकर पहंचे परिजन - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- शनिवार की रात कोर्ट रोड निवासी युवक को मार दी गई थी गोली, सीएचसी से किया गया था मेरठ
विज्ञापन

- परिजनों का आरोप, प्राथमिक उपचार देने के बाद मेरठ मेडिकल से कर दी गई छुट्टी
- रविवार की दोपहर बागपत जिला अस्पताल ले आए, यहां भी इलाज न करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एंजेसी
बागपत। शहर निवासी युवक सद्दाम की गोली निकाले बिना ही मेरठ मेडिकल से डिस्चार्ज कर देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ही उसकी छुट्टी कर दी। हायर सेंटर भी रेफर नहीं किया। परिजन घायल को बागपत जिला अस्पताल ले आए, यहां भी ठीक बताते हुए उसे इलाज नहीं दिया गया। इससे बाद परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
कोर्ट रोड हनुमान वाली गली निवासी तौफिक ने बताया कि शनिवार की रात उसके भाई सद्दाम को घर में घुसकर गोली मार दी गई थी। देर रात ही बागपत सीएचसी के चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया था। आरोप है मेरठ मेडिकल में चिकित्सकों ने सद्दाम की पीठ में लगी गोली को निकाले बिना ही डिस्चार्ज कर दिया। इसे लेकर वहां हंगामा भी हुआ। तौफिक ने बताया कि मेडिकल से निकाले जाने के बाद घायल सद्दाम को 12 बजे करीब बागपत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भी उपचार नहीं दिया गया। कहना है कि गोली उसके भाई की पीठ में लगी हुई है। इससे उसकी जान को खतरा बना हुआ है। इस संबंध में डीएम से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

युवक को बागपत के जिला अस्पताल और मेरठ मेडिकल में अच्छा उपचार दिया गया है। सहीं उपचार देने के बाद ही मेरठ मेडिकल से डिस्चार्ज किया गया है। दवाएं भी दी गई है। घायल की जान को कोई खतरा नहीं है। - डा. बीएल कुशवाह, सीएमएस।
ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
बागपत। सद्दाम और तौफिक पुत्रगण नजीर की शादी वर्ष 2018 में मुजफ्फरनगर जिले के जौला गांव निवासी शहनुमा और गुलफसा के साथ हुई थी। विवाद के चलते शनिवार को जौला गांव में हुई पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। तौफीक का आरोप है कि शनिवार रात्रि ससुराल पक्ष के लोग ही सद्दाम की पीठ में गोली मारकर फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने घायल के भाई सीनू की तहरीर पर जौला निवासी इमरान व हारुण पुत्रगण मंजूर तथा इकबाल के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल सद्दाम को रात तीन बजे भर्ती कराया गया था। कंधे के निकट गोली लगना बताया गया था। एक्सरे में कोई गोली नहीं आई। ना ही इंफेक्शन दिखाई दिया। इसलिए उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। - डॉ. संदीप, मेरठ मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन

मरीज सद्दाम की हालत ठीक थी। एक्सरे और ऑक्सीजन रिपोर्ट के आधार पर उसे डिस्चार्ज किया गया था। एक्सरे में कोई गोली नहीं आई थी। - डॉ. हर्षवर्धन, ईएमओ, मेरठ मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें