फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने प्रदर्शन कर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर डिप्लोमा इंजीनियर्स ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार के तानाशाही रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट में आयोजित धरने की अध्यक्षता राज कुमार सिंह ने की। संचालन वीरपाल सिंह ने किया। इस दौरान लघु सिंचाई के प्रांतीय उपाध्यक्ष विपिन कुमार त्यागी और क्षेत्रीय संगठन मंत्री ब्रिजेश कुमार पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे। हेमवीर कसाना ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर के साथ सरकार कर रवैया तानाशाही पूर्ण है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 48 सौ ग्रेड पे, पुरानी पेंशन बहाली के लिए बलिदान से भी पीछे नहीं हटा जाएगा। जूनियर इंजीनियर्स को सेवा अवधि में सात वर्ष, 14 वर्ष और 20 वर्ष की सेवा पर शत प्रतिशत पदोन्नति प्रदान की जाए। कलक्ट्रेट प्रभारी को सीएम योगी आदित्य नाथ के नाम लिखित ज्ञापन सौंपा। इसमें पीपी कुमार, रतन प्रकाश, गंगा सिंह, संजय कुमार, विवेक शर्मा, सचिन बंसल, विजेता श्रीवास्तव, सचिन त्यागी, सलोनी सिंह, नरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें