फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंघावली अहीर गांव में पशुओं के अवशेष मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के सिंघावली अहीर गांव में खेतों में गोवंश के अवशेष पड़े मिले। क्षेत्र में पिछले 10 दिन में यह तीसरी घटना है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह के समय सिंघावली अहीर गांव के किसान जब अपने खेतों में गए तो किसान अनुज ने बताया कि वहां पर खेतों में ताजा खून और गोवंश के अवशेष पड़े हैं। सुरेंद्र पुत्र प्रकाश, रमेश पुत्र जगमाल के खेतों में खून और अवशेष प्राप्त हुए । इंस्पेक्टर शिव प्रकाश पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आश्वासन दिया जल्द ही गोकशी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। क्षेत्र में लगातार गोकशी की घटनाएं होने से ग्रामीणों के बीच रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। पिछले दिनों गौसपुर में भी गोतस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो तस्कर को गिरफ्तार किया । चार दिन पूर्व बरसिया तिलपनी के जंगल में भी गोवंश कटान का मामला पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें