फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तुगाना के दीपेंद्र चौहान को मिली डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 6
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। तुगाना गांव के दीपेंद्र सिंह चौहान को सीक्रेट्स सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी की ओर से शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने के लिए डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि दी गई। डॉक्ट्रेट की उपाधि मिलने पर उनके गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

इंडिया इंटरनेशनल सेंटर लौधी रोड नई दिल्ली में 30 मार्च को सीक्रेट सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें जन विजय इंटर कालेज कुर्डी नांगल के शिक्षक दीपेंद्र सिंह चौहान को शिक्षा और समाज सेवा के लिए डाॅक्ट्रेट की मानद उपाधि दी गई। यूनिवर्सिटी के संस्थापक केएस योगेश, विश्व गुरु कालीदास, शहीद भगत सिंह के प्रपौत्र मावेंद्र सिंह संधु, एनसीईआरटी के निदेशक डॉ़ नाहर ने दीपेंद्र सिंह चौहान को डॉक्ट्रेट की उपाधि दी। डॉक्ट्रेट की उपाधि मिलने पर विद्यालय और गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें