फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी की मर्यादा तार तार, नशे में हाईवे पर लेटे सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शराब के नशे में धुत पड़े रहे दो पुलिस कर्मी
विज्ञापन

बड़ौत। उप्र में खाकी की आए दिन रुसवाई हो रही है। शराबी पुलिस वाले वर्दी की मर्यादा को भी तार तार कर रहे हैं। ऐसा ही मामला दिल्ली - सहारनपुर हाईवे पर शराब के नशे में धुत दो सिपाहियों की कार्यप्रणाली से सामने आया है। लोगों ने इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। सोशल मीडिया पर वर्दी की किरकिरी होते देख सीओ ने इन पुलिस वालों पर संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक ड्यूटी पर तैनात दोनों सिपाहियों ने दिन में ही शराब पी और नशा होने पर हाईवे किनारे बनाए गए नाले के लेंटर पर बेसुध लेट गए। वर्दी वालों का यह नजारा देखने वालों की भीड़ लग गई। कुछ ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। नशे में धुत सिपाइयों की वीडियो वायरल होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वही सीओ आलोक कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। ये यूपी पुलिस के जवान नहीं बल्कि पीआरडी के जवान हैं। जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें