- ग्रामीणों ने की समस्या का समाधान कराने की मांग
दाहा। फौलादनगर गांव में नंगला कनवाड़ा मार्ग पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का मार्ग से गुजरना दूभर है। कीचड़ होने के कारण मार्ग से गुजरने वाले लोग कई बार चोटिल हो चुके है। ग्रामीणों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
जगपाल का कहना है कि काफी समय से रास्ते का निर्माण नहीं कराया गया है। बरसात आने पर रास्ते पर जलभराव व कीचड़ होने के कारण लोगों का निकला मुश्किल होता है। मांगेराम, गय्यूर व इरशाद का कहना है कि रास्ते पर कीचड़ होने के कारण रास्ते से पैदल चलना मुश्किल है और आए दिन हादसा होता रहता है। मोहसिन व फैय्याज का कहना है कि ग्राम प्रधान से कई बार रास्ते का निर्माण कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है। उधर, ग्राम प्रधान साजिद का कहना है कि रास्ता ग्राम पंचायत क्षेत्र में नहीं है बल्कि पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत है।