- सुबह नौ से शाम चार बजे तक खोली गई दुकानें
- कंटेनमेंट क्षेत्र की दुकानें बंद, पुलिस ने की गश्त
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए लॉकडाउन में मिठाई और राखी की दुकानें खुली रही। सुबह नौ बजे दुकानें खुलती ही ग्राहकों की भीड़ रही। जिलेभर में लाखों रुपये की मिठाई की बिक्री हुई। दुकानों पर पहुंचकर बहनों ने अपने भाईयों के लिए राखियों की खरीदारी की।
रविवार को बाजार में चहल-पहल नजर आई। मिठाई की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। सोशल डिस्टेंश के साथ मिठाई की दुकानों पर बिक्री हुई। त्योहार से पहले लोगों ने अपनी पसंद की मिठाइयां खरीदी। इसके अलावा राखी की दुकानों पर शाम चार बजे तक बहनों ने खरीदारी की। बच्चों के बीच भी उत्साह देखने को मिला। अपनी पसंद की राखियां खरीदी गई। एसपी अजय कुमार सिंह ने जिले के मुख्य बाजारों और क्षेत्रों का भ्रमण किया। पुलिस की कड़ी चौकसी रही। बाजार में बेवजह घूम रहे लोगों को दौड़ाया गया।
लाखों की बिक्री, हलवाइयों ने ली राहत की सांस
बागपत। रक्षाबंधन के त्योहार से एक दिन पहले बाजार खोले जाने की छूट के कारण लाखों रुपये की मिठाई की बिक्री हुई। जिलेभर में हलवाइयों ने राहत की सांस ली। त्योहार के लिए तैयार की गई मिठाइयों के खराब होने का डर भी हलवाइयों को सता रहा था।
सराय के घेवर की रही डिमांड
अमीनगर सराय। काठा की मिठाई और अमीनगर सराय के घेवर की सबसे अधिक डिमांड रही। सराय में दिनभर दुकानों पर भीड़ रही। इसके अलावा काठा गांव की मिठाई खरीदने के लिए भी दिनभर लोगों की आवाजाही लगी रही।