फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पूर्व प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में धरना दिया

विज्ञापन
खेकड़ा में एक बैंक के बाहर धरने पर बैठे रालोद कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे की एक बैंक शाखा प्रबंधक पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए रालोद कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उन्होंने बैंक शाखा में धरना दिया। इसके बाद शाखा प्रबंधक के माफी मांगने पर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं कृष्णपाल नैन, राजेश नैन समेत अन्य ने आरोप लगाया कि सोमवार को बंदपुर गांव के किसान सुनील और विजयपाल बैंक शाखा में लेनदेन करने पहुंचे थे। शाखा प्रबंधक ने वार्ता के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बारे में अभद्र टिप्पणी कर दी। रालोद कार्यकर्ताओं ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की। करीब एक घंटे बाद शाखा प्रबंधक ने रालोद कार्यकर्ताओं से अभद्र टिप्पणी को लेकर माफी मांगी। इसके बाद कार्यकर्ता धरना समाप्त कर वापस चले गए। इस मौके पर सुनील कुमार, अमित कुमार, सुधीर धामा, विजयपाल सिंह, राजकुमार, नेपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें