फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर रमाला मिल में पेराई कराने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस पर रमाला मिल में पेराई कराने की तैयारी
विज्ञापन

बागपत। नए पेराई सत्र की तैयारियां तेज गति से चल रही हैं। रमाला चीनी मिल के विस्तारीकरण के बाद नए पेराई सत्र को 25 अक्तूबर से शुरू कराया जा सकता है। चीनी मिल में 20 से 25 अक्तूबर के बीच पेराई सत्र शुरू कराने की तैयारी है। मलकपुर चीनी मिल ने 20 अक्तूबर और बागपत चीनी मिल के 30 अक्तूबर से शुरू होने की संभावना है। मोदीनगर चीनी मिल ने इंडेंट जारी कर दिया है।
रमाला चीनी मिल के विस्तारीकरण से जिले के किसानों को लाभ होगा। रमाला क्षेत्र के अलावा शामली जिले के गांव भी लाभान्वित होंगे। चीनी मिलों ने पेराई की संभावित तिथियां दी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ रमाला मिल के नए पेराई सत्र का शुभारंभ करेंगे। सीएम का कार्यक्रम 20 से 25 अक्तूबर के बीच मिल सकता है। इसमें 25 अक्तूबर यानी धनतेरस पर पेराई के शुरू होने की अधिक संभावना जताई जा रही है। मोदीनगर चीनी मिल ने इंडेंट जारी कर दिया है। इससे जिले के 11 हजार किसानों को लाभ होगा। दीपावली से पहले मलकपुर और रमाला मिल की पेराई शुरू कराने की कवायद है, जबकि बागपत चीनी मिल दिवाली के बाद पेराई शुरू करेगी। ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि मिलों ने संभावित तिथियां दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
3684 गन्ना सट्टे बंद, नहीं जारी होगा इंडेंट
बागपत। नए पेराई सत्र से पहले किसानों के नाम पर धांधली रोकने के लिए सर्वे के बाद अब तक 3684 सट्टे बंद कर दिए गए हैं। जांच में भूमिहीनों, मृतकों और अवैध तरीके से बनवाए गए सट्टे बंद करा दिए गए हैं। जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती ने बताया कि इनमें 505 गन्ना सट्टे भूमिहीन किसानों के नाम पर संचालित थे। इन्हें बंद कराया गया है। जांच का कार्य चल रहा है।
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें