फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में बेटे ने पिता को मारपीट कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में बेटे ने पिता को मारपीट कर घायल किया
विज्ञापन

खेकड़ा। शराब के नशे में धुत बेटे ने पिता को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने खेकड़ा कोतवाली में पहुंच आरोपी बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम सांकरौद निवासी वृद्ध बृहस्पतिवार सुबह घायल अवस्था में खेकड़ा कोतवाली पहुंचा। जहां उसने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसका पुत्र आए दिन शराब पीता है और शराब के नशे में धुत होकर उसके व अन्य परिजनों के साथ गाली गलौज व मारपीट करता है। बृहस्पतिवार सुबह भी उसने शराब के नशे में गाली गलौच की। विरोध किया तो बेटे ने लाठी-डंडों से हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। मारपीट होते देख आसपास के लोगों ने दौड़कर किसी तरह वृद्ध को बचाया। इसके बाद घायल वृद्ध ने खेकड़ा कोतवाली में पहुंचकर आरोपी बेटे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल का खेकड़ा सीएचसी में इलाज कराने के साथ ही हमलावर की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें