फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान की भक्ति से मिलती है सफलता और समृद्धि : अनुभूति माता

विज्ञापन
विज्ञापन
-बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में हुआ भक्तांबर महामंडल विधान
विज्ञापन

फोटो नंबर 19केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में मंगलवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा में भाग लिया। विधान की शुरुआत भगवान के अभिषेक और शांतिधारा के साथ हुई।
विज्ञापन


मंडप की शुद्धि के बाद, श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से ओत-प्रोत रहा। धर्म सभा में अनुभूति माता ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि भगवान की भक्ति करने वाले व्यक्ति के जीवन में कभी कठिनाई नहीं आती। माता ने बताया कि भक्ति से जीवन सदैव खुशियों से भरा रहता है और यह मनुष्य को सफलता, समृद्धि की ओर अग्रसर करती है। उन्होंने सभी को सत्कर्म और सदाचार का मार्ग अपनाने का संदेश दिया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यह विधान जैन धर्म के अनुयायियों के लिए विशेष महत्व रखता है और आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम बना। इस मौके पर प्रिंस जैन, राहुल जैन, दीपक जैन, मुकुल जैन, नितिन जैन और विकास जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें