फोटो नंबर 01केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में बुधवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित दर्ज कराई।
अभिषेक और शांति धारा करके विधान शुरू हुआ। विधान में चंद्रमति माता ने प्रवचन देते हुए कहा कि भगवान की महिमा अपरंपार है। मनुष्य को भगवान को कदापि नहीं भूलना चाहिए। थोड़ा समय निकाल कर भगवान की भक्ति अवश्य करनी चाहिए। जो लोग भगवान के दिखाए मार्ग पर चलते हैं, भगवान उनके सभी दुखों को दूर कर जीवन खुशियों से भर देते हैं। भगवान की भक्ति करने से ही मनुष्य की नैया पार लग सकती है। इस मौके पर अभिषेक जैन, मोहित जैन, मनोज जैन, विकास जैन, प्रदीप जैन, राहुल जैन, मनीष जैन मौजूद रहे।