फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्याओं को भोजन करा श्रद्धालुओं ने खोले व्रत

विज्ञापन
बड़ौत के लौहड्डा गांव में अष्ठमी पर्व पर गरीब बच्चों को फल व भोजन वितरित कर व्रत खोलते समाजसेवी - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
कन्याओं को भोजन करा श्रद्धालुओं ने खोले व्रत
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। नवरात्र के आठवें दिन श्रद्धालुओं ने उपवास रख महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना की। वहीं घरों में कन्याओं को भेाजन कराकर उन्हें उपहार दिए गए।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने उपवास रखे और मंदिरों में आठवीं देवी महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने रविवार को कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें उपहार दिए। रेलवे स्टेशन स्थित वैष्णो देवी मंदिर के पुजारी आकाश भारद्वाज नें महागौरी की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि जब भगवान शिव ने काली मां पर गंगा जल छिड़का तो वह महागौरी हो गई। महागौरी सृष्टि का आधार एवं अक्षत सुहाग का प्रतीक हैं। मां विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का फल प्रदान करती हैं। वहीं लौहड्डा गांव में समाजसेवी अमित लोहड्डा ने गरीब कन्याओं व बच्चों को फल वितरित कर अपना व्रत खोला। वहीं नगर में सामाजिक संगठनों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें