फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियारों के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
बागपत कोतवाली में पुलिस हिरासत में हथियारों का तस्करी करने का आरोपी फारूख उर्फ भूरा - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अवैध हथियारों के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

बागपत। पुलिस ने लधवाड़ी तिराहे से हथियारों के तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चार तमंचे और 10 कारतूस बरामद हुए हैं। वह मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र से हथियार खरीदकर जनपद में बेचता था। उसके खिलाफ दिल्ली में चोरी के मुकदमे भी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार को शुक्रवार की रात सूचना मिली कि लधवाड़ी तिराहे पर संदिग्ध युवक खड़ा है। उन्होंने रात साढ़े दस बजे के एसआई नरेश कुमार, भगवत स्वरूप को टीम के साथ लधवाड़ी तिराहे पर भेजा। पुलिस को देख युवक भागने लगा। बाद में उसे घेरकर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर के दो तमंचे, 12 बोर के दो तमंचे व 315 बोर के दस कारतूस बरामद हुए। पकड़ा गया फारूख उर्फ भूरा लधवाड़ी गांव का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र से हथियार खरीदकर लाता और जनपद में बेचता था। एक तमंचा पांच हजार से आठ हजार रुपये की कीमत में बिकता था। बुढ़ाना में जिससे हथियार लेता था, वह उसे सड़क पर खड़ा मिलता था। उसके ठिकाने के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। उसके खिलाफ दिल्ली में वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसे सीजेएम न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ेने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें