फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- यूपी और हरियाणा के श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। दशहरे पर श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। यूपी और हरियाणा के श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे। इस दौरान मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जित की गई।
रविवार को दशहरे के दिन छपरौली, जागोस, निवाड़ा, यमुना के पक्का घाट समेत अन्य जगहों पर सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान मां दुर्गा की मूर्तियों का श्रद्धा के साथ विसर्जन किया गया। मां दुर्गा और भगवान श्रीराम के जयकारों से घाट गूंज उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सनातन धर्म के प्रचार के लिए उज्ज्वल भारत अभियान की टीम ने श्री शालिगराम माता काली मंदिर परिसर और यमुना घाट पर आरती संग्रह और हनुमान चालीसा की संस्कृत और हिंदी अनुवाद की पुस्तकें श्रद्धालुओं को नि:शुल्क वितरित की गई। जिलाध्यक्ष भवी कश्यप, मोहित, नंद किशोर, दीपक, राजकुमार, गौरव कुमार, राहुल निषाद, विशाल मेहरा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें