बागपत के चौहान एंक्लेव में आयोजित मां भगवती के जागरण में झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत:श्रद
- फोटो : स्रोत: परिजन
बागपत। शहर के बड़ाैत रोड स्थित चौहान एंक्लेव में शनिवार रात को मां भगवती का जागरण हुआ। इसमें कलाकारों ने मां भगवती के भजन प्रस्तुत किए तो श्रद्धालु रातभर भजनों पर झूमते रहे।
जागरण का शुभारंभ भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक अंशुल शर्मा व उनकी पत्नी कोमल शर्मा ने मां भगवती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गाजियाबाद व मेरठ से आए कलाकारों ने मां राधा-श्री कृष्ण, शिव पार्वती, गणेश, हनुमान, मां काली की झांकी प्रस्तुत की। कलाकार दीपक कुमार ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, प्यारा सजा है तेरा द्वारा भवानी मां, अरे द्वार पालो कन्हैया से कह दो दर पे सुदामा गरीब आया गया है, दुनिया चले ना श्रीराम के बिना श्रीराम चले ना हनुमान के बिना समेत अन्य भजन प्रस्तुत किए।
जहां श्रद्धालु झूमते रहे तो जागरण के बाद रविवार सुबह को श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर यशवीर सिंह चौहान, सुधारस चौहान, अजय चौहान, बिल्लू राणा, अनिता चौहान, गीता चौहान, कोमल चौहान, अरुणा चौहान, सरिता चौहान आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।