फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदायन मेले के समापन पर जागरण में थिरके श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदायन मेले के समापन पर जागरण में थिरके श्रद्धालु
विज्ञापन

बिनौली। चैत्र नवरात्र में चंदायन के मां दुर्गा देवी मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय विशाल मेले का रविवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर भारी जनसमूह ने मां दुर्गा देवी को प्रसाद चढ़ाकर मन्नते मांगी। इस अवसर पर मंदिर मंच पर आयोजित जागरण में सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा माता रानी की भेंटों पर श्रद्धालु थिरकते रहे।
विज्ञापन

मेले के अंतिम दिन रात में बिनौली, बरनावा, संतनगर, दाहा, दोघट, पलड़ा, पलड़ी, बोपुरा, खफराना, मिलाना आदि सहित अनेकों गांव से ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर पंडित धीरज पाठक के निर्देशन में प्रसाद चढ़ाकर मन्नते मांगी। इसके उपरांत उन्होंने मेले में गगन चुंबी हिंडोले, ब्रेक डांस, सर्कस, मौत का कुआं आदि से मनोरंजन कर मेले लगी दुकानों से जमकर खरीदारी की। मंदिर मंच पर आयोजित जागरण में राजू एंड जागरण पार्टी हसनपुर कला मेरठ के प्रसिद्ध कलाकार राजू गुर्जर, पूजा तोमर हापुड़, ऋतु चौधरी मोदीनगर ने माता रानी कि एक से बढ़कर एक मधुर भेंटों का गुणगान कर रात भर श्रद्धालुओं को बांधे रखा। मेले में शांति व्यवस्था के मद्देनजर सीओ बागपत अनुज मिश्र, थाना प्रभारी डी.के. त्यागी के निर्देशन में पीएसी व पुलिस बल रहा। मेले में अशोक पाल, सचिव सोमदत्त प्रधान, मेला संयोजक ग्राम प्रधान मोहर सिंह, रामकुमार सैनी, बबलू गुर्जर, सुकर्मपाल मुलसम, रविकर्ण, ओमपाल, बिजेंद्र, सुखपाल, रामपाल चिरचिटा, वीरभद्र, प्रवीन जैन, प्रसादी, रविदत्त राजेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें