फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
मृतक साद का फ़ाइल फोटो। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। मेरठ बड़ौत मार्ग पर सोमवार की सुबह बरनावा निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिससे परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
बरनावा निवासी मोहमद साद (18) वर्ष पुत्र उस्मान गांव में फूल बेचने का कार्य करता है। वह सोमवार की सुबह अपनी पल्सर बाइक द्वारा मेरठ फूल लेने जा रहा था। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर कैथवाड़ी गांव के पास उसकी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। ग्रामीण उसे रोहटा पीएचसी पर लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साद की मौत की सूचना से बरनावा में परिवार के लोगों में कोहराम मच गया और गांव में शोक छा गया। सूचना पर परिजनों ने वहां पहुंचकर रोहटा पुलिस को करवाई नहीं करने का प्रार्थना पत्र दिया, इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें