फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां भगवती के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गर्ग एंक्लेव कालोनी में मां भगवती का जागरण हुआ। इसमें यूपी के अलावा राजस्थान व हरियाणा से आए गायकों ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

जागरण का उद्घाटन उपकृषि निदेशक डॉ. प्रशांत कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने श्रद्धालुओं ने नवरात्र पर्व पारंपरिक तरीके से मनाने का आह्वान किया। जिला जज परिवार न्यायालय विकास बालियान ने माता की ज्योति प्रज्ज्वलित की। ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना कराई। पूजा में अरुण कुमार ढाका सपरिवार यज्ञमान रहे। इसके उपरांत दिल्ली से आए गायक संजीव दिलवाला ने मां की भेंट से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। फरीदाबाद से आए मशहूर गायक गुरुदयाल सिंह लक्खा उर्फ जूनियर लक्खा ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेर। दिल्ली से आए तोमर तितरी, राजस्थान से आए राजू व रीना ने माता के जागरण में मनमोहक प्रस्तुति दी। नोएडा से आई गायिका सीमा शर्मा ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कथावाचक रविंद्र कुमार ने तारा रानी की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। जागरण में ईओ संजय गुप्ता, मास्टर सतीश कुमार, सतीश कुमार, एडवोकेट अनुज ढाका, एडवोकेट परमवीर, कुलबीर ढाका, सुभाष, एडवोकेट नरेश त्यागी, ठेकेदार भूपेंद्र, अमित पंवार, ठेकेदार बिजेंद्र सिंह, अतुल कुमार, पवन शर्मा, मनोज, विनोद, नीरज नैन, वीरेंद्र राणा, मुकेश कुमार, आनंद राठी, भाजपा के बड़ौत महामंत्री गौरव शर्मा उर्फ भानू, अमित तोमर, अजीत, काकू मौजूद रहे।
माता के भजनों पर श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर किया
दोघट। निरपुड़ा गांव में मां भगवती के जागरण का आयोजन किया गया। जागरण का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य बसंत तोमर ने किया। कार्यक्रम में कलाकारों ने दर्शकों को भजनों पर मंत्रमुग्ध कर दिया। जागरण में कलाकार गुरदयाल लक्खा, मनबीर भाटी, सोनम भाटी, आरती शर्मा ने अपने भजनों पर श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। पंडित बिल्लू शर्मा, सूबेदार प्रताप सिंह, मनोज कुमार, अरविंद, संदीप शर्मा, गोटी, शोकिंद्र कश्यप मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें