फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से आकर भी श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में स्नान किया : भूपेंद्र चौधरी

Fri, 28 Feb 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत के गेस्ट हाउस में भाजपा पदा​धिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेते प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र
विज्ञापन
बागपत। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान और कई देशाें से आकर भी श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में स्नान किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता विदेशों में बढ़ रही है और इससे प्रभावित होकर विदेशी श्रद्धालु भारतीय संस्कृति को अपनाना चाहते हैं।
विज्ञापन

भूपेंद्र चौधरी बृहस्पतिवार को बागपत स्थित लोनिवि गेस्ट हाउस में राज्य मंत्री केपी मलिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान व क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया के साथ पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि महाकुंभ हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है और विदेशी श्रद्धालु भी महाकुंभ में आकर संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं। भारतीय संस्कृति को विदेशों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
कहा कि सपा हमेशा सनातन धर्म और हमारी संस्कृति को कलंकित करने का काम करती रही है, क्योंकि सपाइयों को भारतीय संस्कृति तक की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में फिर से मोदी व योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे और इसके लिए अभी से तैयारियों में सभी जुट जाएं। कहा कि चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि पर योगी सरकार ने काफी विकास कार्य किए है और उनके आदर्शों पर चलकर पार्टी कार्य कर रही है।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल, पूर्व विधायक साहब सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, नीरज शर्मा, पूर्व चेयरमैन अमित राणा, सरिता चौधरी, विनोद वाल्मिकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें