फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सड़क पर आई सेह को बचाने के प्रयास में श्रद्धालुओं की कार पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 8
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। पुरा महादेव मार्ग पर अचानक आई सेह को बचाने के प्रयास में श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इसमें दो महिलाओं समेत तीन घायल हो गए। इनका बालैनी के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। वहीं दो महिलाओं की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली के रहने वाले अभय सिंघल अपने परिवार की दो महिला माही और सुनीता के साथ मंगलवार को कार में सवार होकर पुरा महादेव मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह अपनी कार लेकर बालैनी-पुरा महादेव मार्ग पर हरियाखेड़ा गांव के समीप पहुंचे तो सामने से अचानक सेह का झुंड सड़क पर आ गया। इन्हें बचाने के प्रयास में अभय सिंघल की कार अनियंत्रित होकर खेत में गिर गई, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को निकालकर बालैनी के निजी अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी साक्षी सिंंह का कहना है कि घायल महिलाओं को रेफर कर दिया गया, जिनका दिल्ली के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें