फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में आए श्रद्धालू की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन करने आए एक श्रद्धालु गणपत लाल जैन (66) का रविवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह अरुणाचल प्रदेश से आए श्रद्धालुओं के एक जत्थे का हिस्सा थे। यह दुखद घटना उनकी धार्मिक यात्रा के दौरान हुई।
विज्ञापन




गणपत लाल जैन अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, असम और राजस्थान से आए 120 श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल थे। यह जत्था धार्मिक यात्रा पर था और बद्रीनाथ धाम स्थित जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन करने गया था। रविवार को सभी श्रद्धालु दिल्ली पहुंचे थे। वहां से वे बड़ागांव के जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन करने आए। रात में गणपत लाल जैन के सीने में अचानक दर्द उठा। उन्होंने तुरंत मंदिर समिति के प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन को इसकी सूचना दी। मंदिर की एंबुलेंस से उन्हें उपचार के लिए कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि, रास्ते में ही उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें