फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर निकाली जाएगी विकास की झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर निकाली जाएगी विकास की झांकी
विज्ञापन

बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर जिले के 26 विभाग विकास कार्यों में प्रगति की झांकी निकालेंगे। विकास भवन से पुलिस लाइन परेड में झांकियां शामिल होंगी। इसके बाद यह झांकियां नगर के प्रमुख चौराहों से होकर गुजरेंगी। जिले में अमन कायम रखने और विकास के लिए कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
कलक्ट्रेट में डीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभागों की आकर्षक झांकियां भी निकालें। इनका अवलोकन पुलिस लाइन में परेड के समय किया जाएगा। झांकियां विकास भवन से निकलकर पुलिस लाइन में जाएगी। उसके बाद शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए विकास भवन में समापन होगा। परेड के समय अव्वल आने वाली झांकियों के विभाग को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा कांवड़ यात्रा, नागरिकता संशोधन अधिनियम, धारा 370 जजमेंट, अयोध्या प्रकरण फैसला, कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले बीएसए राजीव रंजन मिश्रा और सिंचाईं विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। सीएमओ को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ पीसी जायसवाल, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह होगा झंडारोहण
बागपत। डीएम ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सुबह सात बजे नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर बनी शहीद स्मारक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके उपरांत सभी सरकारी कार्यालयों में और कलक्ट्रेट परिसर में साढे़ आठ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। कलक्ट्रेट परिसर में बने शहीद स्मारक पर भी पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। दस बजे शिक्षक संस्थाओं में ध्वजारोहण करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त ग्राम पंचायतों में देश भक्ति गीतों को बजाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें