फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा मजदूरों ने की श्रमिक स्मार्ट कार्ड बनाए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्ठा मजदूरों ने की श्रमिक स्मार्ट कार्ड बनाए जाने की मांग
विज्ञापन

बागपत। ईंट भट्ठा कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने जनपद में मजदूरों की विभिन्न मांगो को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिस पर डीएम ने मांगों को पूरा कराने का आश्वसन दिया। मांग पुरी नहीं होने पर मजदूरों के साथ धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

ईंट भट्ठा कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार आजाद ने ज्ञापन देते हुए बताया कि ईंट भट्ठा उद्योग में करीब 30 हजार मजदूर विभिन्न कार्यों में लगे है, जिनकी कई मांग है लेकिन आजतक कोई समाधान नहीं हुआ है। मजदूरों को ईंट पथाई, टाईल पथाई, निकासी जिंगजेट, भराई जिंगजेट, जलाई, बेलदारी तथा चौकीदारी में मानदेय बेहद कम मिल रहा है। उन्होंने मजदूरों के बच्चों के लिए शिक्षा व्यवस्था कराने, बाहर से आए मजदूरों के लिए आने जाने का खर्चा व किराया और परिवार के प्रत्येक सदस्य को 350 रुपये दिए जाएं। इसके साथ ही किसान स्मार्ट कार्ड की तर्ज पर श्रमिक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मजदूर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। डीएम ने उनकी मांगों को पूरी कराने का अशवासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें