फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: एक हजार रुपये की चाहत में मिटा रहीं मांग से सिंदूर, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 06 Sep 2023 04:58 PM IST
Dimple Sirohi अंकित चौहान, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक हजार रुपये के लिए मांग का सिंदूर मिटाया जा रहा है। जनपद की तकरीबन 71 महिलाओं को लेकर जांच हुई तो चौंकाने वाला सच सामने आया। फिलहाल अफसरों ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू करा दी है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत की रहने वाली राजेंद्री के पति की डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। उसने परिवार का गुजारा करने के लिए निराश्रित महिला पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया तो उसे प्रतिमाह एक हजार रुपये पेंशन मिलने लगी। उसने आठ महीने पहले दूसरी शादी कर ली। इसके बाद भी वह खुद को विधवा बताकर पेंशन लेती रही। 

विज्ञापन


इस तरह अकेली राजेंद्री ही नहीं है, जो इस तरह से पेंशन ले रही थी। बल्कि इस तरह की 71 महिलाएं मिली हैं, जो अपात्र होते हुए भी पेंशन योजना का लाभ ले रही थीं। यहां निराश्रित महिला पेंशन योजना की 13,263 लाभार्थियों की जांच कराने के बाद इसका पता चला है।

इनमें करीब 71 महिलाएं ऐसी मिली हैं, जो दूसरी शादी करने के बाद भी पेंशन ले रही थीं। वहीं करीब 50 महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने जिस जगह पर रहते हुए पेंशन बनवाई थी। वह अब वहां से चली गई हैं, वह सत्यापन में नहीं मिल रही हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किताबों की ओट में वोट की चोट: बच्चों के लिए आईं पुस्तकों से बना दिए मतदान बूथ, खड़ी की ढाई फीट की दीवार

विज्ञापन

पेंशन से नहीं हुआ गुजारा तो कर ली शादी
बागपत के पुराने कस्बे में रहने वाली गुलफशा कहती है कि पति की मौत के बाद दो बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी थी। एक हजार रुपये में कैसे गुजारा होता, क्योंकि पति ही काम करके परिवार चलाते थे। परिवार वालों ने शादी के लिए कहा तो मैंने शादी कर ली। अब बच्चों की परवरिश ठीक से हो जाएगी। पेंशन बंद कराने के बारे में मुझे पता ही नहीं था। 

475 विधवा महिलाओं को नया लाभार्थी बनाया
पति की मौत के बाद 475 विधवा महिलाओं ने निराश्रित महिला पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। उन सभी के कागजों की जांच कराने के बाद योजना का लाभ देते हुए पेंशन शुरू कर दी गई है। 


निराश्रित महिला योजना के लाभार्थियों की जांच कराने पर कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें पहले पति की मौत होने पर महिला ने दूसरी शादी कर ली। इसके अलावा कई ऐसी भी महिलाएं मिली हैं। उन्होंने जिस जगह से पेंशन बनवाई थी, अब वहां नहीं रहती हैं। इन सभी की पेंशन बंद कर दी गई। 
- तूलिका शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें