फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट होकर देशखाप किसान आंदोलन को देगी ताकत : सुरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को उलझाने और बांटने का प्रयास ना करें। देशखाप किसानों को एकजुट होकर ताकत देने का काम करेंगी। सर्वसमाज और सर्व बिरादरी के लोगों को एकजुट कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। दिल्ली के बॉर्डर पर अब तक दो सौ किसानों की मौत हो चुकी है, लेकिन सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई है। किसान आरपार की लड़ाई के लिए तैयार है।
विज्ञापन

----------------------------
खाप चौधरी बर्दाश्त नहीं करेंगे किसानों का अपमान : श्याम सिंह बहावड़ी
बागपत। गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह बहावड़ी ने कहा कि खाप चौधरी और थांबेदार किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा के नेता और मंत्री किसानों को खापों में बांटने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कामयाबी नहीं मिलेगी। किसानों की लड़ाई के लिए गठवाला खाप पूरी ताकत झोंक देगी। अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आ गया भाजपा को सत्ता से बाहर करने का वक्त : अहमद हमीद
बागपत। रालोद नेता नवाब अहमद हमीद ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर करने का वक्त आ गया है। किसान और मजदूर एकजुट होकर संघर्ष करें। कृषि कानूनों से सिर्फ किसानों का ही नहीं, बल्कि मजदूरों का भी नुकसान होगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो जाएगी। इसीलिए किसानों को पूरी ताकत के साथ लड़ाई लडनी है।
विज्ञापन

अन्नदाता का अपमान भाजपा को पड़ेगा भारी : अजय कुमार
बागपत। रालोद के पूर्व विधायक डॉ अजय कुमार ने कहा कि अन्नदाता का अपमान भाजपा को भारी पड़ेगा। किसी भी कीमत पर किसान और मजदूर पीछे हटने वाले नहीं है। केंद्र और प्रदेश में अहंकारी सरकार चल रही है। सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें