कोरोना से जीतनी है जंग: बागपत में कोरोना वायरस से बचाव के लिए गंजा होने के बाद खुशी का इजहार करते ब?
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। गंजा होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन खास बात यह है कि लॉकडाउन में एक साथ जिलेभर में गंजों की संख्या बढ़ गई है। इसकी तीन वजह सामने आई हैं। पहली यह कि अफवाह फैल गई कि बाल रखने से शरीर की अधिक ताकत बालों पर खर्च हो जाती है। बाल कटवा लिए जाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बनीं रहेगी, जिससे कोरोना से लड़ने में आसानी होगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत कहते हैं कि यह सिर्फ अफवाह हैं। दूसरी वजह है कि लोग इन दिनों घरों में है। लॉकडाउन खत्म होने तक सिर पर नए बाल आ जाएंगे। गंजा होने के बाद उन्हें इधर-उधर नहीं घूमना पड़ेगा। घर में रहने वाले समय का सदुपयोग ही हो जाएगी। तीसरी वजह है तापमान का बढ़ना। मौसम गरम हो गया है। गर्मी से बचने के लिए भी लोग गंजे हो रहे हैं।