फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के कर्मचारी को बचाने में जुटे विभागीय अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम व एसई के आदेशों के बाद भी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर रहे अधिकारी
विज्ञापन

उपभोक्ता ने तहसील मुख्यालय पर भूख हड़ताल की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत।
अनुमानित लागत का ब्योरा बनाने के नाम पर उपभोक्ता का शोषण करने के प्रकरण में ऊर्जा निगम के अधिकारी अपने कर्मचारी को बचाने में जुटे हैं, यहीं कारण है कि एसडीएम व एसई के आदेशों के 15 दिन बाद भी संबंधित अधिकारी ने रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की। उधर, पीड़ित उपभोक्ता ने तहसील मुख्यालय पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता मनु तिवारी और हरेंद्र शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने 21 सितंबर को हिलवाड़ी गांव के सतेंद्र पुत्र चरणदास के मानसिक शोषण को लेकर पहले एसडीएम दुर्गेश मिश्र व फिर एसई रणविजय सिंह को शिकायत पत्र सौंपा और एक्सईएन द्वितीय दफ्तर में तैनात एक टीजी-2 पर अनुमानित लागत का ब्योरा कम करने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। इस प्रकरण में एसडीएम और एसई ने एक्सईएन द्वितीय एसके निर्भय को एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, अब 15 दिन बीत चुके है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गयी। इससे ऐसे प्रतीत हो रहा है कि एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में तैनात अधिकारी अपने कर्मचारी को बचाने में जुटे है। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने कहा अभी तक उन्हें रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। जल्द ही इस प्रकरण में ऊर्जा निगम के अफसरों से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें