फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
राज्यमंत्री केपी मलिक के आवास के बाहर प्रदर्शन करती टयौढी गांव की एनआरएलएम की महिलाए - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। ट्योढी गांव में राशन की दुकान आवंटन को लेकर मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एनआरएलएम की महिलाओं ने राज्यमंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को काफी संख्या में बीसी सखी, बैंक सखी, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं राज्यमंत्री केपी मलिक के आवास पर पहुंचीं। प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने बताया कि ट्योढी गांव में राशन की दुकान आवंटन के मामले में ट्योढी गांव के प्रधान ने ब्लाक मिशन प्रबंधक के साथ मारपीट की थी। अभी तक प्रधान की गिरफ्तारी नहीं हुई है। यदि जल्द इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई, तो महिलाएं कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करेंगी। राज्यमंत्री के न मिलने पर महिलाएं वापस लौट गई। मौके पर बबीता, रेखा, सुनीता, ममत, पूनम, आरती, ज्योति, सुमन, पारूल, मीनाक्षी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें