फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर में पानी छोड़े जाने के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी यमुना नहर में पानी नहीं छोड़े जाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन

चांदीनगर। पूर्वी यमुना नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से नाराज किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विभाग के अधिकारियों से शीघ्र नहर में पानी छुड़वाने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षेत्र के रटौल, विनयपुर और मुबारिकपुर से होकर पूर्वी यमुना नहर गुजर रही है। इन गांवों की हजारों बीघा फसलों की सिंचाई इसी नहर से होती है। गेहूं की फसल की बुआई होने के बाद से अब तक नहर में पानी नही छोड़ा गया, जिससे किसानों को नुकसान हुआ। किसान हबीब खान, हरिओम, प्रवीण ने बताया की गेहूं की फसल को सिंचाई की आवश्यकता है, लेकिन एक माह से नहर में पानी नहीं है। इससे फसलें सूख रही हैं। बृहस्पतिवार को किसानों ने नहर में पानी छुड़वाने की मांग को लेकर सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से नहर में शीघ्र ही पानी छुड़वाने की मांग की। मोनू, जब्बार, हबीब, हरिओम, विकास, महेन्द्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें